खूंटी में कार-बस के बीच टक्कर, 12 से ज्यादा घायल:हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़े, बस पलटी; एक व्यक्ति का हाथ कटा

खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ के डोड़मा स्थित चंद्रपुर मोड़ के पास यात्रियों से भरी बस और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए जबकि बस भी सड़क पर ही पलट गई। इस हादसे में 12 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। यह हादसा करीब 9.45 बजे हुआ है। सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पहुंचे। वहीं तोरपा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को वाहनों से निकलकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। कई लोगों को तोरपा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेजा गया है। मौके पर विधायक सुदीप गुड़िया, थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडे, उपप्रमुख संतोष कर घटनास्थल पर पहुंचे। एक व्यक्ति का हाथ कटा
हादसे में एक घायल का हाथ कट कर अलग हो गया है। गांव गुटुहातू की शिवानी गुड़िया, खुदबिर रनिया के रहने वाले फिलिप कंडुलना और सुनीता बारला सहित कई लोग घायल हुए हैं। ये तीनों पारा शिक्षक हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *