भास्कर न्यूज | कुड़ू प्रखंड थाना क्षेत्र के बाजार रोड निवासी रोशन उरांव ने शुक्रवार को अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल आत्महत्या के कारण पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया। आगे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से पड़ताल कर रही है। वहीं युवक की आकस्मिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।


