लोहरदगा | पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव 5 जनवरी को पूर्वाह्न ग्यारह बजे बरवाटोली स्थित विधायक कार्यालय पहुंचकर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व आमजनों से मुलाकात करेंगे। इसकी जानकारी विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल ने दी। वहीं उन्होंने जिला कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारीगण, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, ओबीसी कांग्रेस, सेवादल, अल्पसंख्यक कांग्रेस, एससी कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई, प्रखंड कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारीगण, बीस सूत्री अध्यक्षगण, प्रखंड प्रमुख, से समय पर उपस्थित होने की अपील की।


