बाइक पर बेसुध हालत में मिला मलेरिया कर्मचारी:डॉक्टर ने मृत घोषित किया, हार्ट अटैक से मौत की आशंका

बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मलेरिया श्रमिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह एक खेल के मैदान में अपनी बाइक पर बेहोश मिला था। जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी फतह बहादुर सिंह ने बताया कि गुरुवार रात को डायल 100 और टीआई को काल आया था कि कोठीबाजार के मोती वार्ड के ग्राउंड में एक व्यक्ति बाइक पर बेसुध हालत में है। बाइक पर पड़ा मिला जिसके बाद पुलिस दल को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने वहां पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति बाइक पर बेसुध हालत में पड़ा हुआ है। बाइक साइड स्टैंड पर लगी हुई थी। पुलिस के सामने ही व्यक्ति के जेब में रखा मोबाइल बजा, जिसे रिसीव करने पर दूसरी तरफ उस व्यक्ति की पत्नी थी। उससे बाद कर के पुलिस को पता चला कि व्यक्ति मलेरिया विभाग में पदस्थ 42 वर्षीय उदय सिंह पिता संतोष सिंह है। पुलिस ने उदय को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से मौत शुक्रवार को उदय का जिला अस्पताल में पीएम करवाया गया। पीएम कार्रवाई करने वाले एएसआई पंचम सिंह ने बताया कि शॉर्ट पीएम में मृत्यु की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। मृतक मलेरिया विभाग में सुपीरियर फील्ड वर्कर था। उसका एक बेटा है। मृतक के पिता स्वास्थ्य विभाग से रिटायर कर्मचारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *