गड्ढे में गिरने से 2 साल के बच्चे की मौत:छतरपुर के पूंछी गांव की घटना, पड़ोसी ने नाले के पानी के लिए बना रखा था गड्ढा

छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पूंछी गांव में मंगलवार सुबह एक घटना में 2 साल के बच्चे शिवांश साहू की मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर बने पानी के गड्ढे में डूब गया था। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, शिवांश पुत्र वीरेंद्र साहू पूंछी गांव का निवासी था। मंगलवार सुबह वह अपने घर के बाहर खेल रहा था, जबकि उसकी मां घर में खाना बना रही थीं और पिता मूंगफली खरीदने गांव से बाहर गए हुए थे। कुछ देर बाद बच्चे के लापता होने की जानकारी मिली। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। पड़ोसी ने नाली के लिए बना रखा था गड्ढा
तलाश के दौरान, शिवांश घर के सामने पड़ोसी के एक गड्ढे में पानी में तैरता हुआ मिला। उसे तुरंत एक निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर राजकुमार अवस्थी ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। गड्ढा पड़ोसी ने नाले के पानी को रोकने के लिए बनाया था। मृत बच्चे के पिता वीरेंद्र साहू ने बताया कि उनकी पत्नी ने फोन पर घटना की जानकारी दी थी। वे तुरंत गांव पहुंचे और बच्चे को बाइक से जिला अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *