एसके सोलर मास्टर कार्यक्रम में 29 को मिली ट्रेनिंग:समापन समारोह में इंडस्ट्री के विशेषज्ञों ने दिए सर्टिफिकेट, रोजगार के लिए भी मिले प्रस्ताव

ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में एसके फाउंडेशन ने एसके सोलर मास्टर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसका उद्देश्य तेजी से बढ़ते सोलर ऊर्जा उद्योग के लिए कुशल पेशेवर तैयार करना है। यह अनूठा कार्यक्रम 1 अक्टूबर को शुरू हुआ और 31 दिसंबर को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पहले बैच में कुल 29 प्रशिक्षुओं ने 360 घंटे का व्यावसायिक प्रशिक्षण पूरा किया और सोलर प्रोडक्ट निर्माण, इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस जैसे तीन मुख्य क्षेत्रों में दक्षता हासिल की। कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसके फाइनेंस के प्रबंध निदेशक राजेंद्र सेतिया और एसके फाउंडेशन की प्रबंध ट्रस्टी शालिनी सेतिया ने भाग लिया। साथ ही, विशिष्ट अतिथियों में नीता बुचरा, रघुश्री पोद्दार, श्वेता चोपड़ा, रुचिका धूत और सुरुचि धूत भी उपस्थित थीं। इस मौके पर केंद्र प्रबंधक ईश्वर सिंह और मास्टर ट्रेनर जितेंद्र कुमार ने प्रशिक्षुओं की उपलब्धियों और उनके द्वारा तैयार किए गए अभिनव सोलर उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी। इस बैच के प्रशिक्षुओं ने अपने कठिन परिश्रम और लगन से प्रशिक्षण के हर चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह में फाउंडेशन ने सभी प्रतिभागियों को एक टूल किट भेंट की, ताकि वे अपने सोलर करियर की शुरुआत कर सकें या अपना व्यवसाय स्थापित कर सकें। गौरतलब है कि इन प्रशिक्षुओं में से 12 को नामी कंपनियों में रोजगार के प्रस्ताव मिले हैं और वे 6 जनवरी 2025 से अपनी नई भूमिकाओं में शामिल होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *