जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को दिए गर्म कपड़े:कड़ाके की ठंड में आगे आए समाजसेवी, स्वेटर मिलने पर बच्चों के चेहरे खिले

झालावाड़ में इन दिनों सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ने लगा है। दो दिन से भले ही दोपहर बाद राहत मिल रही है, लेकिन जैसे ही दिन ढलता है शीतलहर बढ़ने लगती है। ऐसे में गरीब जरूरत मंद परिवार के लिए गर्म कपड़े उपलब्ध कराने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता सामने आने लगे हैं। जिले के खानपुर उपखण्ड क्षेत्र में स्थित एससी बस्ती में सुमर-बैसार क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य अमरलाल जादम, समाजसेवी मुफद्दल बोहरा ने कड़ाके की सर्दी में जरूरतमंद बालक-बालिकाओं एवं वृद्धजनों को गर्म ऊनी वस्त्रों का वितरण किया। जादम ने बताया कि सर्दी के तेज होने से अधिकांश गरीब लोग अपना बचाव नहीं कर पाते हैं ऐसे में उनकी मदद के लिए उनके साथियों ने सहयोग किया और करीब 100 गर्म कपड़े स्वेटर जर्सी उपलब्ध कराए। जैसे ही गर्म कपड़े मिले बच्चों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी, साथ में युवा नेता मोहित मेघवाल ने भी सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *