टोंक में जिला मुख्यालय समेत आसपास 2 दिन बाद फिर से कोहरा छाया। इसके चलते लोगों की दिनचर्या एक बार फिर प्रभावित हुई। दो दिन बाद एक बार फिर तापमान हल्का गिरा। ठंडी हवा चलीं। इससे लोगों को फिर दो दिन बाद ही सर्दी का अहसास ज्यादा हुआ। उधर दो दिन बाद फिर से कोहरा छाने और ठंडी हवा चलने से तापमान में भी मामूली गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान घटा है और अधिकतम तापमान भी कम होने के आसार है। शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री था। आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान भी 24 घंटे में ही एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस रहा।
ऐसे में लोगों को पिछले 2 दिन के मुकाबले आज सुबह से हीं सर्दी का ज्यादा अहसास हुआ। ख़ासकर जिला मुख्यालय पर सुबह साढ़े 8 बजे तक कोहरा छाने और ठंडी हवा चलने से लोग ज्यादा परेशान रहे। कई जगह अलाव भी जलाए। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का असर ज्यादा नहीं रहा। अधिकांश इलाकों में सुबह से सूर्य निकला गया। हालांकि ठंडी हवा आज थोड़ी ज्यादा चली, लेकिन धूप निकलने लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली।


