कोहरे के साथ गिरी ओस की बूंदें:ठंडी हवाओं ने बढ़ाई परेशानी, अलाव का सहारा ले रहे लोग

करौली जिला मुख्यालय सहित क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन कोहरा छाने से चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। कोहरे के साथ ठंडी हवा चलने और ओस की बूंद गिरने से लोगों को तेज ठंड का एहसास हो रहा है। वाहन हेडलाइट जलाकर धीमी गति से रेंगते नजर आए। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। करौली, हिंडौन, टोडाभीम कस्बे सहित आस पास के ग्रामीण इलाकों में शाम से ही कोहरा घिरने लगा। घना कोहरा छाने की वजह से शहरी और ग्रामीण इलाके कोहरे की आगोश में हैं। शनिवार शाम कोहरा छाना शुरू हो गया। सुबह देर तक छाया रहा। जिसके चलते दृश्यता प्रभावित हुई है। विजिबिलिटी का स्तर 50 मीटर से कम होने के कारण सड़क पर वाहन ड्राइवरों को लाइट जलाकर धीमी गति चलना पड़ रहा है। इसके बाद भी वाहन ड्राइवरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ठंडी हवा चलने और लगातार आसमान से गिर रही ओस के कारण तापमान में गिरावट आई है। ठंड के चलते लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ रहा है। वहीं लोग ठंड से बचने के लिए सुबह देर तक और शाम को जल्दी ही घरों में दुबकने को मजबूर हो जाते हैं। हालांकि पिछले कई दिनों से दोपहर में तेज धूप के कारण सर्दी से थोड़ी राहत महसूस होती है। क्षेत्रवासी गर्म कपड़े और अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। घने कोहरे और ठंड के चलते कस्बे के बाजार में दुकानदार और व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को देर से खोलते हैं। सुबह ग्राहकी कम होने से देर से बाजार खुलते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *