करनाल में जीटी रोड पर 4 लोगों की मौत:रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने रोडवेज बस को टक्कर मारी, कार-बाइक को कुचलते हुए पलटा

हरियाणा में करनाल के घरौंडा में आज सुबह (बुधवार को) नेशनल हाईवे- 44 पर एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें रॉन्ग साइड से आए एक अनियंत्रित ट्रक ने 3 वाहनों को टक्कर मार दी। यह ट्रक बस से टकराकर कार और बाइक को कुचलता हुआ पलट गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी हाउस भेज दिया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मरने वालों में 2 लोगों की पहचान हुई है। इनमें से एक एडीसी ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर था और एक क्रीड डिपार्टमेंट में काम करता था। बाकियों की शिनाख्त होना बाकी है। हादसे के बाद के PHOTOS… प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे हुआ हादसा… कार निकालने के 2 PHOTOS… यात्री बोला- मैं बस में पीछे बैठा था, तभी झटका लगा
बस सवार यात्री हरजीत सिंह ने बताया कि वह दिल्ली से अमृतसर जा रहा था और पंजाब रोडवेज की बस में सवार था। अचानक एक जोरदार झटका लगा और बस रुक गई। बाहर देखा तो एक ट्रक ने टक्कर मारी हुई थी। गनीमत रही कि सवारियों को थोड़ी बहुत चोटें आईं। करनाल की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक आया था। उसने पहले कार और फिर बाइक वालों को टक्कर मारी। हरजीत ने कहा कि कार में 2 या 4 लोग सवार थे जिनकी मौत हो गई। वहीं, बाइक वालों की भी मौत हो गई है। अब पता नहीं कि 4 लोग मरे हैं या फिर 6। बाइक सवार मृतकों की हुई पहचान
बाइक पर सवार मृतकों की पहचान हुई है। इनमें संजीव कुमार और विशाल की मौत हुई है। विशाल एडीसी ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर था और संजीव क्रीड डिपार्टमेंट में था। विशाल घरौंडा में हनुमान मंदिर का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, संजीव भी घरौंडा का ही बताया जा रहा है। कार में भी 2 युवक सवार थे। यह दिल्ली नंबर की गाड़ी थी। इनकी दोनों की भी मौत हो चुकी है। हालांकि, अभी इनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *