दिसंबर में शादी के 6 मुहूर्त 16 के बाद खरमास लगेगा

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव शादियों का सीजन होने के चलते इस समय मांगलिक, भवन, बैंड-बाजा, डीजे, शामियाना की एडवांस बुकिंग चल रही है। शहर के अधिकांश मांगलिक भवन बुक है। इधर टैक्सी वाहन और डेकोरेशन वाले, कैटरर्स, वेटर्स भी कई दिनों से व्यस्त चल रहें है। इस माह 15 दिसंबर तक शादियों के लिए केवल 6 मुहूर्त होने के कारण बड़ी संख्या में शादियां हो रही है। इसका प्रमुख कारण यह है कि 16 दिसंबर से खर मास लग जाएगा। इससे कुछ दिनों के लिए शुभ और मांगलिक कार्यों पर कुछ दिनों का विराम लग जाएगा। शादी सीजन के चलते बाजार में सराफा, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और कपड़ों की जमकर बिक्री हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *