झिंगरिया वाटरफॉल हादसे में 66 घंटे बाद मिला शव:60 फीट गहराई में फंसी थी इकलौते बेटे की बॉडी; पानी ठंडा होने डिकंपोज नहीं हुई

तामिया स्थित झिंगरिया वॉटरफॉल में रविवार दोपहर हुए हादसे के 66 घंटे बाद बुधवार दोपहर रेस्क्यू टीम को सफलता मिली है। दिल्ली निवासी 32 वर्षीय मुकुल शर्मा का शव वॉटरफॉल की लगभग 60 फीट गहराई से बरामद कर लिया गया है। SDERF के जवानों ने गल/कांटे की मदद से गहराई में सर्च किया, जिसके बाद शव धीरे-धीरे बाहर आया। मुकुल अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। शव मिलते ही मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। रेस्क्यू टीम के मुताबिक, मुकुल का शव पानी में करीब 60 फीट नीचे गहराई में फंसा हुआ था। इसी कारण पिछले तीन दिनों से लगातार गोताखोरों और SDERF द्वारा की जा रही तलाश में वह नजर नहीं आ रहा था। बुधवार को टीम ने गहराई में ‘गल’ डालकर सर्च किया तो सफलता मिली। देखिए रेस्क्यू के दौरान की तस्वीर… पानी बेहद ठंडा, इसलिए डिकंपोज नहीं हुई बॉडी
टीम ने बताया कि वॉटरफॉल का पानी बेहद ठंडा है। इस वजह से तीन दिन (66 घंटे) पानी में रहने के बावजूद शव विच्छिप्त (डिकंपोज) होने से बच गया, जिससे उसकी पहचान में आसानी हुई। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इकलौते बेटे का शव देख टूटे परिजन
मुकुल घर के इकलौते बेटे थे। उनके शव के बाहर आते ही वहां मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हालांकि, रेस्क्यू के वक्त मुकुल की पत्नी ऋचा शर्मा घटनास्थल पर मौजूद नहीं थीं, जबकि रविवार से वे लगातार यहीं डटी हुई थीं। रविवार को फोटो लेते वक्त हुआ था हादसा
दिल्ली-देलाखारी निवासी मुकुल शर्मा अपनी पत्नी के साथ रविवार को झिंगरिया वॉटरफॉल घूमने पहुंचे थे। दोपहर में फोटो खींचते समय उनका पैर फिसल गया था और वे पत्नी के सामने ही तेज बहाव वाले झरने में गिर गए थे। तब से ही पुलिस, SDERF और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार उनकी तलाश कर रही थी। सांसद विवेक बंटी साहू के निर्देश पर विशेष टीमें भी लगाई गई थीं। सांसद ने भी की थी मदद की अपील
रेस्क्यू में हो रही देरी को देखते हुए परिजनों ने छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू से मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद विशेष गोताखोरों की मदद लेने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, वॉटरफॉल की गहराई और जटिल चट्टानी संरचना के कारण शव को ढूंढने में काफी वक्त लग गया। इस खबर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… युवक का 40 घंटे बाद भी सुराग नहीं:छिंदवाड़ा के झिंगरिया वॉटरफॉल में पत्नी के सामने फिसला पैर, फोटो लेते वक्त हादसा छिंदवाड़ा के तामिया स्थित प्रसिद्ध झिंगरिया घाट में रविवार दोपहर हुए हादसे को 40 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन 32 वर्षीय मुकुल शर्मा का अब तक कोई पता नहीं चला है। मुकुल अपनी पत्नी के साथ घूमने गए थे, तभी फोटो खींचते समय पैर फिसलने से वे तेज बहाव में गिर गए।… पूरी खबर पढ़ें छिंदवाड़ा के झिगरिया वाटरफॉल में दिल्ली का युवक डूबा:पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरा, रेस्क्यू के 22 घंटे बाद भी पता नहीं चला
छिंदवाड़ा के तामिया थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध झिगरिया वाटरफॉल में रविवार को हुए हादसे के बाद 32 वर्षीय युवक मुकुंद शर्मा का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। रविवार को हुए हादसे के दूसरे दिन भी एनडीआरएफ की टीम लगातार तलाश में जुटी रही। रेस्क्यू के 22 घंटे बाद भी सफलता नहीं मिल पाई… पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *