दतिया में भाजपा के नगर महामंत्री और खटीक समाज जिलाध्यक्ष जितेंद्र मेवाफरोश (42) ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की है। परिवार के लोगों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर वह बाहर निकले। जितेंद्र ने घर के बाद खुद को गोली मारी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जितेंद्र की बड़ी बेटी सोनम ने बताया- पापा सुबह नहाने के बाद घर के बाहर पूजा करने के लिए निकले थे। इसी दौरान फायरिंग की आवाज आई, बाहर जाकर देखा तो पापा के सिर में गोली लगी थी। भाई ने पार्षद पर लगाया टॉर्चर करने का आरोप
भाई वीरेंद्र मेवाफरोश ने आरोप लगाया कि जितेंद्र को अंकित श्रीवास्तव और पार्षद रिंकू दुबे रुपयों के लेन-देन को लेकर लगातार टॉर्चर कर रहे थे। वो भाई से जमीन और घर उनके नाम करने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने बताया कि सहारा के पैसों को लेकर उनके बीच लेनदेन हुआ था। वह भाई को लागातार परेशान करते थे। लेन-देन कितने का था, यह नहीं पता। आज सुबह पटाखे की आवाज के साथ चीखने की आवाज आई। इसके बाद भाभी चिल्लाईं तो हम सब बाहर आए, तब घटना का पता चला। इन दोनों से परेशान होकर भाई ने ये कदम उठाया या उन्हें कोई दूसरा गोली मार गया, हमें इसकी जानकारी नहीं है। ये खबर भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में BJP के सीनियर नेता ने सुसाइड किया छिंदवाड़ा में भाजपा नेता और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कन्हई राम रघुवंशी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना शुक्रवार सुबह 10.30 बजे की है। रघुवंशी श्री गणेश कॉलोनी स्थित अपने बंगले पर थे। उन्होंने ऊपर वाले कमरे का दरवाजा बंद कर 12 बोर की राइफल से गोली मार ली। पढ़ें पूरी खबर…


