CMHO डॉ बामनिया ने CMHO डॉ आदित्य को किया रिलीव:फिर से एक कुर्सी पर दो CMHO के बीच पावर की जंग, डायरेक्टर बोले-डॉ बामनिया को रिलीव का अधिकार ही नहीं

हाईकोर्ट के आदेश पर डॉक्टर शंकरलाल बामनिया ने मंगलवार को उदयपुर सीएमएचओ पद पर तीसरी बार फिर से ज्वाइन कर लिया। ज्वाइन करते ही पहले से इस पद जिम्मा संभाल रहे सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य को उन्होंने रिलीव कर दिया। डॉ बामनिया ने इसका एक आदेश निकाला। जिसमें लिखा है कि सीएमएचओ का एडिशनल चार्ज संभाल रहे डॉ अशोक आदित्य को उनके मूल पद आरसीएचओ के लिए कार्यमुक्त किया जाता है। वहीं, सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य कार्यमुक्त वाले इस आदेश को मानने को तैयार नहीं है। अब दोनों के बीच डीडीओ पावर को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। दरअसल, अगस्त 2022 से दोनों के बीच CMHO की कुर्सी को लेकर खींचतान चल रही है। ये पहली दफा नहीं है जब एक कुर्सी पर फिर से दो सीएमएचओ काबिज हो गए। बता दें, दरअसल, 17 अक्टूबर को डॉ बामनिया को विभागीय जांच प्रस्तावित होने के चलते निलंबित कर दिया था। निलंबन के दौरान उन्हें जयपुर मुख्यालय में ड्यूटी देने के आदेश हुए थे। इसी के खिलाफ डॉ बामनिया हाईकोर्ट गए थे। डायरेक्टर बोले-RCHO पद पर रिलीव का अधिकार नहीं
मामले की शिकायत जयपुर तक पहुंच गई। चिकित्सा विभाग के डायरेक्टर डॉक्टर रवि प्रकाश का कहना है कि डॉ बामनिया को एडिशनल चार्ज पर पहले से कार्यरत सीएमएचओ को आरसीएचओ पद पर रिलीव करने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसा किया तो ये बिल्कुल गतल है। ऐसी स्थिति बनने पर विभाग देखेगा कि क्या करना है। जहां तक बात डीडीओ पावर की है तो इसे लेकर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। ढाई साल में दोनों 3-3 बार CMHO बन चुके
बीते ढाई साल में डॉ बामनिया और डॉ आदित्य दोनों 3-3 बार CMHO बन चुके हैं। डॉ बामणिया 4 अगस्त 2022 को CMHO बने थे। विभाग ने इन्हें 15 मार्च 2024 को आरसीएचओ बना दिया। इनकी जगह आरसीएचओ डॉ आदित्य को सीएमएचओ बनाया। तब डॉ बामनिया हाईकोर्ट से स्टे ले आए। फिर 7 जनवरी 2025 को डॉ बामनिया का प्रतापगढ़ तबादला कर दिया। ऐसे में सीएमएचओ का चार्ज फिर डॉ आदित्य के पास आ गया। लेकिन बामनिया ने हाईकोर्ट के आदेश पर ​11 अप्रैल 2025 को ज्वाइन कर लिया। तब भी दो-दो सीएमएचओ हो गए थे। फिर 17 अक्टूबर 2025 को फिर डॉ बामनिया को निलंबित कर दिया था। अब हाईकोर्ट ने उनके निलंबन पर रोक लगा दी। जिसके बाद मंगलवार को उन्होंने सीएमएचओ पद पर ज्वाइन कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *