पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह चतुर्भुज तालाब में एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वह मंगलवार को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा था। मृतक शराब पीने का आदी था।
बुधवार सुबह लोगों को उसका शव तालाब में पानी की ऊपरी सतह पर दिखाई दिया। बाद में इसकी जानकारी पुलिस की दी। पुलिस मौके पर पहुंचीं और शव को लोगों की मदद से बाहर निकलवाया। पुरानी टोंक थाने के ASI रामगणेश ने बताया कि थाना क्षेत्र में इमामबाड़ा निवासी ललित महावर (36) पुत्र लालाराम महावर शराब पीने का आदी था। वह मंगलवार को घर से निकलने के बाद वापस नहीं आया था। बीस घंटे बाद बुधवार सुबह करीब 7 बजे लोगों को तालाब में नजर आया। बाद में इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसका शव लोगों की मदद से बाहर निकलवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
उस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। परिजन भी लोगों से सूचना पाकर घटना स्थल पहुंच गए। पुलिस नेशव को सआदत अस्पताल ले गई। जहां औपचारिक रूप से डॉक्टर ने उसे चेक कर मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों को सपुर्द कर दिया। मृतक 2 भाई थे। यह शादीशुदा था, लेकिन इसकी शराब की लत की वजह से पत्नी कई साल पहले ही छोड़कर चली गई। यह मनियारी का ठेला लगाता था


