झालावाड़ में 4 दिसंबर को जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली रैली की तैयारियों पर केंद्रित रहेगी। बैठक का उद्देश्य जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। जिला अध्यक्ष करेंगे बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस नेता ओम पाठक ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता झालावाड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर करेंगे। इसमें जिले भर के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। गुरुवार दोपहर 12 बजे होगी बैठक उन्होंने बताया कि बैठक गुरुवार दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसमें रैली के लिए तैयारियों, वाहनों की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और जिम्मेदारियों के बंटवारे पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस संगठन ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बैठक में उपस्थित रहने और दिल्ली रैली को सफल बनाने की अपील की है।


