चंडीगढ़ में पैरी मर्डर का VIDEO:दोस्त गोली मार उतरा, क्रेटा में बैठा, जाते हुए भी गोलियां मारीं; लॉरेंस गैंग ने जिम्मा लिया, गोल्डी बराड़ बोला- गद्दार

चंडीगढ़ के सेक्टर‑26 टिंबर मार्केट में सोमवार देर शाम कार सवार इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पंचकूला CIA टीम ने वह क्रेटा कार भी बरामद कर ली है, जिसमें बैठकर हमलावर पहुंचे थे। इलाके की CCTV फुटेज में दो कारों में युवकों की आवाजाही भी कैद हुई है। इस वारदात के बाद गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने गोल्डी बराड़ से खुली लड़ाई का ऐलान कर दिया है। लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में लिखा- आज से नई जंग की शुरुआत हो चुकी है…. यह जो चंडीगढ़ में सेक्टर‑26 में इंदरप्रीत पैरी की हत्या हुई है, इसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। यह हमारे ग्रुप का गद्दार (Goldy और Rohit) फोन करवा कर सभी क्लब से पैसा इकट्ठा करवाता था। इसलिए इसको मारा है। और शुरुआत इन्होंने ही की थी। उधर, गोल्डी का भी एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें वह लॉरेंस को गद्दार बता रहा है। साथ ही आरोप लगा रहा कि उसने एक निर्दोष व्यक्ति (पैरी) की हत्या करवा दी। हालांकि दैनिक भास्कर ऐप इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। चंडीगढ़ पुलिस के पास भी यह पोस्ट पहुंच चुकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दुबई में हुई जोरा सिद्धू उर्फ सिप्पा की हत्या का बदला लेने के लिए यह मर्डर किया गया है। सिप्पा लॉरेंस गैंग का सदस्य था, जिसकी हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ गैंग ने ली थी। फिलहाल, पुलिस ने सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच शुरू कर दी है। पुलिस पैरी की हत्या के बाद सामने आए वीडियो में शामिल युवकों की जानकारी भी जुटा रही है, जो कार में बैठते दिख रहे है। गोल्डी की ओर से जारी की गई ऑडियो की भी जांच की जा रही है। वहीं वारदात में हमलावरों ने जिस क्रेटा गाड़ी का यूज किया, उसे पंचकूला से बरामद कर लिया गया है। हमलावर गाड़ी यहां छोड़ बाइक से फरार हो गए। चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने उसे जब्त किया और मनीमाजरा थाने में ले आई। फेसबुक पर लॉरेंस गैंग की ओर से डाली गई पोस्ट… पोस्ट में कई हमलों और हत्याओं का जिक्र, चेतावनी भी दी
लॉरेंस गैंग की ओर से फेसबुक पर डाली गई पोस्ट में आगे लिखा गया कि इन्होंने (गोल्डी और रोहित) हमारे हरी भाई पर अटैक करने की कोशिश की थी और बाद में जोर सिद्धू उर्फ सिप्पा भाई की हत्या करवाई थी। और आज से हमारी सभी को चेतावनी है। जो‑जो भी इनका छोटे से छोटे काम में भी साथ देगा, सभी को मारेंगे। और जो बुकी और क्लब वाले इनको पैसे देते हैं, हम उनको पूछेंगे नहीं, फोन लगाकर सबके पास पहुंच जाएंगे और मारेंगे। चाहे वह किसी भी कंट्री में हो, सब तक पहुंच जाएंगे हम। चाहे जितना मर्जी टाइम लगे हमको। गोल्डी ने ऑडियो जारी किया, लॉरेंस को कही 9 बातें… ऐसे हुई इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की हत्या… पीछा कर बरसाईं गोलियां
इधर, पुलिस की जांच में सामने आया है कि पैरी को टिंबर मार्केट की ओर ले जाया गया। जहां तीन बदमाशों ने पैरी की कार का पीछा किया और ताबड़तोड़ करीब पांच गोलियां दागीं, जिसमें एक सीधे छाती में लगी। राहगीरों ने उसे PGI चंडीगढ़ पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले, पंचकूला से कार बरामद की
हत्या के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने मोहाली और पंचकूला से लगती सभी सीमाएं सील कर दी थी और पूरे शहर में नाकाबंदी के साथ CCTV फुटेज खंगाले। इसी सर्च अभियान में कार में बैठते युवकों की वीडियो मिली। यह कार पंचकूला से बरामद कर ली गई है। जिस पर लुधियाना का नंबर लगा हुआ है। हालांकि इसे फेक माना जा रहा है। अब पुलिस इसमें सवार युवकों की तलाश कर रही है। कार किसके नाम पर दर्ज है, उसका भी पता किया जा रहा है। पैरी की लॉरेंस-गोल्डी के साथ फोटो सामने आई
इसी बीच पैरी की लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के साथ पुरानी तस्वीरें सामने आई हैं। इस पर पुलिस का कहना है कि फेसबुक पर लॉरेंस गैंग की ओर से मामले की जिम्मेदारी लेने वाली एक पोस्ट सामने आई है। इसके अलावा गोल्डी के नाम से एक ऑडियो भी सामने आया है। ये फेक है या असली है, इसकी जांच पूरी होने के बाद ही कोई पुष्टि की जाएगी। पंजाब में गैंगवार में हुई हत्याएं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *