साबरमती से जोधपुर चलने वाली ट्रेन रद्द:जम्मूतवी व योगनगरी ऋषिकेश तक होगा संचालन; जालोर के स्टेशन पर होगा ठहराव

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में मदार-पालनपुर रेलखंड पर सोमेसर व जवाली स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज संख्या 613 पर RCC बॉक्स डालने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते आगामी दिनों में 4 व 5 दिसंबर को रेल संचालन प्रभावित रहेगा। इसकी जगह साबरमती-जम्मूतवी व साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश का संचालन किया जाएगा, जिसका जालोर, भीनमाल में भी ठहराव होगा। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार ब्लॉक अवधि 4 और 5 दिसंबर को कई ट्रेनों को रद्द, मार्ग परिवर्तित तथा रीशेड्यूल किया गया है। यात्री सफर से पहले अपनी ट्रेन का समय अवश्य जांच लें। जालोर से गुजरने वाली यह ट्रेन रहेगी रद्द आगामी 4,5 और 6 दिसंबर को जोधपुर-साबरमती-साबरमती-जोधपुर तक वाया जालोर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया हैं। इनकी जगह इन ट्रेनो रास्ता परिवर्तित रेल सेवाएं का संचालन होगा 1. गाड़ी संख्या 20943 – बान्द्रा टर्मिनस–भगत की कोठी (04 दिसम्बर 2025) यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग महेसाना–पाटन–भीलडी–समदड़ी–लूनी होकर चलेगी। अतिरिक्त ठहराव : भीलडी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी, लूनी। 2. गाड़ी संख्या 20944 – भगत की कोठी–बान्द्रा टर्मिनस (05 दिसम्बर 2025) यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग लूनी–समदड़ी–भीलडी–पाटन–महेसाना होकर चलेगी। अतिरिक्त ठहराव : लूनी, समदड़ी, जालोर, मारवाड़ भीनमाल, भीलडी। 3. गाड़ी संख्या 20496 – हडपसर–जोधपुर (04 दिसम्बर 2025) यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग महेसाना–पाटन–भीलडी–समदड़ी–लूनी से गुजरेगी। अतिरिक्त ठहराव : भीलडी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी, लूनी। रीशड्यूल रेलसेवाएं 1. गाड़ी संख्या 19223 – साबरमती–जम्मूतवी, दिनांक 05 दिसम्बर 2025 को 03 घंटे 15 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। 2. गाड़ी संख्या 19031 – साबरमती–योगनगरी ऋषिकेश, दिनांक 05 दिसम्बर 2025 को 02 घंटे 15 मिनट देरी से चलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *