बस में सीट पर बैठने पर चाकूबाजी, युवक की मौत:देवली से बारात में सवाईमाधोपुर आया था; दूसरा गंभीर घायल, जयपुर में चल रहा इलाज

सवाई माधोपुर में दो दिन पहले हुई चाकूबाजी की वारदात में घायल दो युवकों में से एक मनोज रैगर निवासी देवली, जिला टोंक ने मंगलवार को जयपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बारात में बस की सीट पर बैठने की बात को लेकर शुरू हुआ था विवाद। पुलिस अब घटना में शामिल संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। बस में सीट पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, सवाई माधोपुर के त्रिवेणी नगर नीमली रोड निवासी सत्यनारायण सेवलिया की बेटी प्रिया की शादी देवली निवासी मदनलाल के बेटे नितिन से तय हुई थी। 30 नवंबर को बारात सत्यनारायण के घर पहुंची थी। खाना खाने के बाद बस में बैठने की सीट को लेकर मनोज रैगर और बंटी का कुछ लोगों से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्साए लोगों ने मनोज उर्फ मोनू और बंटी पर चाकू से हमला कर दिया। एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल हमले में मनोज और बंटी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान मनोज रैगर की मौत हो गई। मनोज उर्फ मोनू शादीशुदा था और अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बेटी भी है। बंटी का उपचार जारी है। पुलिस कर रही संदिग्धों से पूछताछ घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने चाकूबाजी का मामला दर्ज कर लिया है और बारात में मौजूद संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *