मंदसौर में अतिक्रमण हटाने पर बवाल:गांधी चौराहे पर सड़क पर बैठे ठेले वाले, चक्काजाम; भारी पुलिस बल तैनात

मंदसौर में ‘आदर्श रोड’ बनाने की कवायद के बीच अतिक्रमण हटाने की मुहिम दूसरे दिन (बुधवार) भी जारी है। कार्रवाई के विरोध में गांधी चौराहे पर हाथ ठेला और गुमटी व्यवसायियों ने फिर मोर्चा खोल दिया है। व्यवसायी सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे यातायात बाधित हो गया है। हंगामे को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। विरोध कर रहे व्यवसायियों का कहना है कि वे सालों से यहां अपना रोजगार चला रहे हैं। प्रशासन द्वारा अचानक आकर ठेले हटाना और उन्हें बेरोजगार करना उचित नहीं है। इसी नाराजगी के चलते वे सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं। कल भी किया था चक्काजाम, समझाइश पर माने थे
मंगलवार को मुहिम के पहले दिन भी गांधी चौराहा स्थित जिला चिकित्सालय के सामने व्यवसायियों ने विरोध जताते हुए चक्काजाम किया था। तब प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद उन्होंने जाम खोल दिया था। लेकिन आज दूसरे दिन फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। गांधी चौराहे से बस स्टैंड तक आज होगी कार्रवाई
प्रशासनिक अमला आज गांधी चौराहे से नेहरू बस स्टैंड और बालाजी मंदिर तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में जुटा है। बता दें कि शहर के सरदार वल्लभभाई चौराहा (BPL) से लेकर मंडी गेट तक के मार्ग को ‘आदर्श रोड’ के रूप में विकसित करने की योजना है, जिसके तहत यह मुहिम चलाई जा रही है। पुलिस संभाल रही मोर्चा
विरोध प्रदर्शन के चलते मार्ग पर यातायात बाधित है। सुरक्षा की दृष्टि से भारी तादाद में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने और रास्ता खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *