खरगोन पुलिस ने 30 दिन में 65 गुमशुदा बच्चे ढूंढे:ऑपरेशन मुस्कान के तहत 63 बालिकाएं बरामद, दूसरे राज्यों में मिले

खरगोन पुलिस ने नवंबर महीने में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान चलाकर 65 गुमशुदा और अपहृत बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला। इनमें 63 लड़कियां और 2 लड़के शामिल हैं। बच्चों को उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों से खोजकर लाया गया और उनके परिवारों को सौंप दिया गया। यह अभियान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। खरगोन में पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जिले के 19 थाना क्षेत्रों से बच्चों को बरामद किया गया। बच्चों को खोजने में साइबर सेल की बड़ी भूमिका रही। टीम ने तकनीक की मदद से सुराग जुटाए, जिससे पुलिस को बच्चों तक पहुंचने में आसानी हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *