टमटम में महिला के पर्स से गहने-नकदी चोरी:ग्वालियर में पुलिस ने की FIR, CCTV से आरोपी की तलाश कर रही

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में एक महिला के टमटम में सवार रहते हुए उसके पर्स से 1500 सौ रुपए की नकदी और सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात महिला चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिंड निवासी 30 वर्षीय नीतू कुशवाह, जो वर्तमान में इटावा में रहती हैं, 29 नवंबर शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे अपने तीन बच्चों के साथ बस से इटावा के गोला मंदिर चौराहे पर उतरी थीं। वहां से वह अपने मायके जाने के लिए टमटम में बैठीं। टमटम जब सिमको चौराहा पहुंची, तो दो से तीन अन्य महिलाएं उसमें सवार हो गईं। खाटू श्याम मंदिर, हजीरा पर सभी महिलाएं टमटम से उतरकर चली गईं। इसके बाद नीतू कुशवाह भी टमटम से उतरीं और जब उन्होंने अपना पर्स चेक किया, तो उसमें रखा नकदी और जेवर से भरा छोटा पर्स गायब मिला। चोरी का पता चलते ही नीतू ने तुरंत उन महिलाओं को तलाशने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मिलीं। पीड़िता ने मंगलवार को हजीरा थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अज्ञात महिला चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश के लिए घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। महिला का यह सामान हो गया चोरी चोरी हुए बटुए में 2 सोने की अंगूठी, 1 पेंडेंट वाला सोने का मंगलसूत्र, 2 कुंदे वाला एक सोने का मंगलसूत्र, जिसमें 10 सोने के लंबे मोती थे, 5 पेंडेंट वाला एक सोने का मंगलसूत्र जिसमें छह गोल सोने के मोती थे, 1 चांदी की करधनी, 1 चांदी का गुच्छा और 1500 रुपए नकद शामिल थे। CCTV फुटेज तलाश रही पुलिस मामले की जानकारी देते हुए हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के CCTV कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही महिला चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *