कोरबा में तीन दिनों में 2 अज्ञात शव मिले:तीन दिन बाद भी पहचान नहीं, आसपास के इलाकों में पूछताछ जारी

कोरबा जिले में तीन दिनों के भीतर दो अज्ञात शव मिले हैं। करतला थाना क्षेत्र में एक अधजला शव मिला है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। जबकि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला है। दोनों ही मामलों में पुलिस अभी तक मृतकों की पहचान नहीं कर पाई है। पहली घटना करतला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत औराई के पास का है। जहां एक खेत में तीन दिन पहले एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिला था। शव के गुप्तांग क्षत-विक्षत अवस्था में पाए गए थे। मृतक का शव पूरी तरह निर्वस्त्र और फूला हुआ था। सूचना मिलने पर करतला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और आसपास के इलाकों में पूछताछ जारी है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। शव की तस्वीरें वॉट्सऐप ग्रुपों में साझा की जा रही हैं और गांवों में मुनादी भी कराई गई है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, तीन दिन बाद भी नहीं हुई पहचान दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। जहां एक टायर दुकान के पीछे करीब 24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला था। इस घटना को भी तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक का चेहरा साफ दिख रहा है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करने के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच तेज की कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मृतकों की पहचान होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *