भीलवाड़ा जिले में बीती रात चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप का शटर अंट लगाकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चुराकर फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सुबह जब दुकान मालिक दुकान पर पहुंचा तो शटर और ताले टूटे हुए देखकर हैरान रह गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शटर पर अंट लगाकर शोरूम में घुसे चोर मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के मेन बाजार में स्थित ‘सांवरिया ज्वेलर्स’ में देर रात चोरों ने शटर पर अंट लगाकर प्रवेश किया। इसके बाद दुकान में रखे सोने और चांदी के आभूषण समेट लिए। जब सुबह दुकान मालिक शोरूम खोलने आया, तो टूटा शटर और बिखरी हुई दुकान देखकर उसे चोरी की वारदात का पता चला। CCTV फुटेज में दिखे 4 चोर घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तीन चोर दुकान में अंट लगाकर चोरी का प्रयास करते दिख रहे हैं, जबकि एक चोर दुकान से चोरी किए गए आभूषण लेकर बाहर भागता नजर आ रहा है। फुटेज में चोरों की हरकतें साफ दिख रही हैं, जिससे पुलिस ने जांच की दिशा तय कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर की तलाश शुरू दुकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और चोरों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर चोरों को जल्द पकड़ा जाएगा।


