विदिशा में निकली हिंदू संगम यात्रा:पांच संकल्पों के साथ गांव-गांव लोगों को करेगी जागरूक; नटेरन में होगा रात्रि विश्राम

विदिशा में सकल हिंदू समाज द्वारा आज (बुधवार) हिंदू संगम यात्रा वाहन रैली का आयोजन किया गया। रंगई स्थित हनुमान मंदिर से साधु-संतों की उपस्थिति में ध्वज पूजन के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस रैली में बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहनों का काफिला शामिल हुआ, जो गांव-गांव जाकर जनजागरण करेगा। आयोजकों ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज को पांच प्रमुख संकल्पों के प्रति जागरूक करना है। ग्राम स्तर तक संगठन को करेंगे मजबूत
यात्रा में शामिल साधु-संतों और पदाधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य हिंदू समाज में जागरण का संदेश देना और ग्राम स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना है। यह यात्रा गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद करेगी और सांस्कृतिक व सामाजिक चेतना जगाएगी। कल सूर्यनगर में होगा समापन
रैली का काफिला कई गांवों से होते हुए आज रात नटेरन में विश्राम करेगा। गुरुवार को यह यात्रा अलग-अलग मार्गों से होते हुए सूर्यनगर पहुंचेगी, जहाँ इसका विधिवत समापन होगा। देखिए यात्रा की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *