दो ग्रामीण मार्गों को मिली 9.50 करोड़ की स्वीकृति:इच्छापुर से नागोनी तक 8.5 करोड़ में बनेगी सड़क; मंगरूल-बोरी मार्ग के लिए 1 करोड़ मंजूर

बुरहानपुर में दो प्रमुख ग्रामीण मार्गों के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में कुल 9 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। इन सड़कों के बनने से हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी और बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने इस स्वीकृति की जानकारी दी है। विधायक अर्चना चिटनिस ने बताया कि ग्राम इच्छापुर से ग्राम नागोनी तक 5 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण के लिए 8 करोड़ 50 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यह मार्ग क्षेत्रीय आवागमन, कृषि कार्यों, बाजार पहुंच और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाएगा। मंगरूल-बोरी मार्ग: 1 करोड़ की स्वीकृति वहीं, मंगरूल, ठाठर, बलड़ी, उतांबी, बोरी मार्ग के 4.50 किलोमीटर हिस्से के निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। इन गांवों को लाभ: निंबोला, मंगरूल, ठाठर, बलड़ी, उतांबी, बोरी, सराय, धूलकोट, दवाटिया, अंबा, गढ़ताल, बसाली, झिरपांजरिया, परतकुंडियां और बोरीए खामला। बारिश में होती थी आफत, अब मिलेगी राहत
ग्रामीणों ने बताया कि ये सड़कें विशेषकर बरसात के दिनों में आवागमन में बड़ी बाधा बनती थीं। कीचड़ और खराब रास्ते के कारण खेती, स्कूली बच्चों की शिक्षा और दैनिक जीवन प्रभावित होता था। इन नए मार्गों के निर्माण से अब जीवन स्तर में सुधार आएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *