गुलाबबाड़ी के रहने वाले लोगों ने किया प्रदर्शन:फाटक बंद करने पर वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग, प्रशासन से लगाई गुहार

अजमेर शहर के गुलाबबाड़ी रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास के निर्माण के लिए गुलाबबाड़ी क्रॉसिंग फाटक को पूरी तरह स्थाई रूप से बंद किया जाएगा। फाटक को बंद करने की सूचना मिलते ही बुधवार को क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया। क्षेत्रीयवासियों ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से मामले में वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग की है। जिससे कि आमजन को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वार्ड 55 के रहने वाले विनोद आसनानी ने बताया कि गुलाबबाड़ी रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास के निर्माण के जानकारी प्राप्त हुई है। इसका क्षेत्र के लोग स्वागत करते हैं। इसे लेकर गुलाबबाड़ी फाटक को बंद करने का निर्णय लिया गया है। लेकिन इसके वैकल्पिक मार्ग की जानकारी नहीं दी गई है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग नहीं होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में काफी समस्या होगी। इसके साथ परिवार में अगर कोई समस्या होती है तो उन्हें हॉस्पिटल या अन्य जगह ले जाने के लिए भी प्रॉब्लम झेलनी पड़ेगी। कुछ जगह जाने के लिए लेकिन वहां की सड़क खराब पड़ी है। इसे लेकर आज क्षेत्रवासियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया है। प्रशासन से वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *