छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आरपीएफ पोस्ट के भीतर ड्यूटी के दौरान हुए विवाद में एक आरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल ने अपने ही साथी प्रधान आरक्षक पर गोली चला दी। गोली लगने से पीके मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गोली चलाने वाले जवान का नाम एस लादेर है। वह जांजगीर-चांपा का रहने वाला है। मृतक हेड कॉन्स्टेबल पीके मिश्रा मध्यप्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले थे। दोनों बैचमेट थे और उनकी ड्यूटी रात में लगी थी। तड़के करीब 4 बजे किसी बात को लेकर विवाद हुआ, और एस लादेर ने पीके मिश्रा के सिर पर चार राउंड फायर कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई। आरपीएफ पोस्ट को किया सील घटना के तुरंत बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, अभी आरपीएफ पोस्ट को सील कर दिया गया है और किसी को भी भीतर नहीं जाने दिया जा रहा है। बिलासपुर से IG मुनव्वर खुर्शीद भी RPF पोस्ट में पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटनास्थल पर मृतक की पत्नी भी पहुंच चुकी है। अनूपपुर से रायगढ़ ट्रांसफर होकर आए थे पीके मिश्रा आरोपी हेड कॉन्स्टेबल एस लादेर जांजगीर के भाटापारा का रहने वाला है और उसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दोनों की जॉइनिंग 2001 में हुई थी और वे एक ही बैच के थे। दोनों मित्र थे। मृतक पीके मिश्रा अनूपपुर से करीब साढ़े तीन साल पहले रायगढ़ ट्रांसफर होकर आए थे। रायगढ़ में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी और बेटी वहीं रहती थीं, जबकि बेटा हैदराबाद में पढ़ाई कर रहा है। आरोपी एस लादेर अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ रायगढ़ में रह रहा था, जबकि उसकी बेटी और बेटा जांजगीर के भाटापारा में रहते हैं। आरपीएफ पोस्ट में सुबह अफरा-तफरी मची थी RPF पोस्ट के पास अपनी दुकान चलाने वाले श्याम सरकार के मुताबिक उन्होंने गोली चलने की आवाज तो नहीं सुनी, लेकिन सुबह लगभग 6 बजे उन्हें पोस्ट में हुई घटना की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि सुबह पोस्ट में हड़कंप मचा हुआ था और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी गई। वहीं थाना के दरवाजे को बंद कर भीतर अधिकारी जांच कर रहे हैं और किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। बाहर से RPF जवानों को भी बुलाया गया है, मृतक के परिजन भी भीतर मौजूद हैं। पेट्रोलिंग कर रात में थाने पहुंचे थे पीके मिश्रा मृतक हेड कॉन्स्टेबल पीके मिश्रा रायगढ़ से किरोड़ीमल तक पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे। रात में पेट्रोलिंग पूरी कर वे थाना पहुंचे थे। इस दौरान आरोपी एस लादेर TA (टेलीफोन अटेंड) ड्यूटी में था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, और आरोपी ने थाना में रखी पिस्टल से पीके मिश्रा के सिर पर चार राउंड फायर कर दिए। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्लेटफॉर्म में हेड कॉन्स्टेबल पी. खलखो और जीपी यादव प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर थे। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत आरपीएफ के उच्चाधिकारियों को सूचित किया। ये तस्वीरें भी देखिए… ………………………….. इस तरह की और भी खबर पढ़िए… रायपुर में कॉन्स्टेबल ने ASI पर दागी 18 गोलियां, मौत:पहली गोली माथे पर फिर 15 सीने में उतारी; गाली देने से भड़का ITBP जवान रायपुर में भी 17 मार्च को ITBP 38वीं बटालियन कैंप में एक कॉन्स्टेबल ने इंसास राइफल से ASI की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कॉन्स्टेबल ने ASI के माथे पर पहली गोली और सीने पर 15 गोलियां उतारी, जबकि 2 गोलियां इधर-उधर चलाईं थी। मॉर्निंग परेड के दौरान ASI देवेंद्र सिंह दहिया के डांटने से गुस्से में आकर आरक्षक सरोज कुमार ने फायरिंग की थी। आरोपी कॉन्स्टेबल सरोज कुमार (32) बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है। वहीं मृतक ASI देवेंद्र सिंह दहिया (56) हरियाणा के रहने वाले थे। दोनों रायपुर के ITBP 38Bवीं बटालियन के कॉलोनी में ही रहते थे। पढ़ें पूरी खबर…


