करंट लगने से सातवीं कक्षा की छात्रा की मौत:स्विच बोर्ड को छूते ही लगा शॉक, पुलिस ने जांच शुरू की

भोपाल के गांधी नगर इलाके में रहने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। जानकारी के मुताबिक शादमा पिता मुश्ताक खान (14) निवासी अर्जुन वार्ड 7 वीं कक्षा की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर को स्कूल से लौटी थी। तब घर में चल चले हुए थे। पानी की मोटर चालू थी। उसकी बड़ी बहन ने पानी की मोटर का स्विच ऑफ करने को कहा। शादमा जैसे ही स्विच ऑफ करने पहुंची, उसे करंट लग गया। इससे बेसुध होकर वहीं गिर गई। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर रवाना हुए। हमीदिया हॉस्पिटल में कुछ समय चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। तीन महीने बाद बड़ी बहन की शादी होना है मृतका दो बहनों में दूसरे नंबर की है और उसके दो बड़े भाई है। पिता की बीमारी के चलते घर में रहते हैं, गंभीर एक्सीडेंट के बाद उनका एक पांव खराब हो चुका है। बड़ी बहन की इंगेजमेंट हो चुकी है और तीन महीने बाद उसकी शादी होना तय है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *