खालसा साजना दिवस पर पाकिस्तान यात्रा की तैयारी:अमृतसर से SGPC ने श्रद्धालुओं से मांगे आवेदन; 25 दिसंबर तक जमा करवाएं पासपोर्ट

खालसा साजना दिवस (बैसाखी) के अवसर पर पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने तैयारी शुरू कर दी है। SGPC ने सभी इच्छुक श्रद्धालुओं से 25 दिसंबर 2025 तक अपने पासपोर्ट जमा करने का अनुरोध किया है। यह कदम पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब सहित अन्य गुरुधामों में होने वाले विशेष कार्यक्रमों और दर्शन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। SGPC के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि अप्रैल 2026 में खालसा साजना दिवस के मौके पर सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान भेजा जाएगा। जत्थे का मुख्य स्थल गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब होगा, जहां विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा श्रद्धालु वहां स्थित अन्य गुरुधामों के दर्शन भी करेंगे। हर हलके के SGPC सदस्य से सिफारिश लेना भी जरूरी प्रताप सिंह ने बताया कि जत्थे में शामिल होने वाले श्रद्धालु अपने पासपोर्ट SGPC कार्यालय के यात्रा विभाग में 25 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रत्येक श्रद्धालु को अपने हलके के SGPC सदस्य से सिफारिश करानी अनिवार्य है। पहचान प्रमाण के रूप में आधार कार्ड या वोटर कार्ड की फोटोकॉपी भी जमा करनी होगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे निर्धारित समय तक अपने पासपोर्ट और दस्तावेज जमा कर दें, ताकि वीजा प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। SGPC ने कहा कि इस व्यवस्था से श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से खालसा साजना दिवस के अवसर पर पाकिस्तान स्थित गुरुधामों का दर्शन कर सकेंगे। हर साल की तरह इस बार भी पूरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक लागू की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *