भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक सीएमओ में शुरू:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हो रही मीटिंग, कैबिनेट के बाद मंत्री परिषद की होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद आज सीएम भजनलाल शर्मा की कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। सीएमओ में सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में पहले मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इसके बाद शाम को मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई गई है। हालांकि कैबिनेट बैठक का आधिकारिक एजेंडा सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि 10 दिसंबर को होने वाले प्रवासी दिवस सम्मेलन की तैयारियों और सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर होने वाली घोषणाओं पर चर्चा के बाद कैबिनेट की मुहर लग सकती है। कैबिनेट बैठक में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के अलावा कई मंत्री सीएमओ पहुंचे हैं। ये खबर भी पढ़िए- भजनलाल ने की PM से मुलाकात, कल बुलाई कैबिनेट मीटिंग:मोदी को दिया प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन का न्योता, मंत्रिमंडल फेरबदल पर भी चर्चा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार (2 दिसंबर) को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की इस मुलाकात को राजस्थान के राजनीतिक हलकों में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। (पढ़िए पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *