बीकानेर में छठीं-क्लास की बच्ची से छेड़छाड़, अश्लील इशारे किए:मां ने विरोध किया, तो बाइक सवार बदमाशों ने चुन्नी खींची, धक्का मारकर गिराया

बीकानेर के खाजूवाला में छठी क्लास की बच्ची से बदमाशों ने छेड़छाड़ की। मासूम ने अपनी मां को बताया। मां उसे स्कूल छोड़ने साथ गई तो रास्ते में बाइक सवार लड़कों ने हॉर्न बजाया और अश्लील इशारे किए। विरोध करने पर मां को धक्के देकर गिरा दिया और जान से मारने की धमकी दी। घटना जिले के खाजूवाला थाना इलाके का है। मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बाइक सवार बदमाशों ने चुन्नी से खींचकर गिराया, धमकी दी
मासूम की मां ने एफआईआर में बताया- उनकी बेटी एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 6 की स्टूडेंट है। गांव के कुछ लड़के उसे तंग कर रहे हैं। उससे छेड़छाड़ करते है और अश्लील इशारे करते है। मासूम ने जब यह सारी बातें बताई तो मैं खुद 28 नवम्बर को बच्ची को स्कूल छोड़ने साथ गई। इस दौरान बाइक सवार लड़के हॉर्न बजाते हुए आए। इनमें मुखत्यार सिंह, जगदीश, गुलजार सिंह, विक्रम सिंह, हरमेश सिंह, सुख चेन सिंह और बलविन्द्र सिंह आदि थे। इन युवकों ने अश्लील इशारे किए और हमारे सामने बाइक रोक दी। विरोध करने पर मुखत्यार सिंह और जगदीश ने कहा कि हम तो ऐसे ही करेंगे। इसके बाद दूसरे लड़के भी हंस रहे थे। इस दौरान मुखत्यार ने बेटी का हाथ पकड़कर जबरन बाइक पर बिठाने की कोशिश की। जब मैंने बच्ची को छुड़ाने की कोशिश की तो उन्होंने मुझे धक्का दिया, मुझे चुन्नी से खींचकर नीचे गिरा दिया। मैंने मेरी बच्ची को पकड़ लिया। इतना होने के बाद भी बदमाश बच्ची को जबरन ले जाने की कोशिश कर रहे थे। हमारे चीखने- चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग आए तो युवक भाग गए। बच्ची का स्कूल जाना छूट गया, डरी हुई रहने लगी
पीड़िता के अनुसार- आज (बुधवार) को हरदयाल सिंह और उसके साथी हथियार, लाठी, गंडासी जैसे हथियार लेकर आए। उन्होंने कहा- हमारे लड़के ऐसे ही करेंगे। इस लड़की को उठाकर ले जाएंगे। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि बदमाशों के डर से बच्ची ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। वह स्कूल भी नहीं जा पा रही है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *