अलवर के मिनी सचिवालय में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में LDC संदीप सिंह नरूका को जयपुर में राज्य सरकार ने विशेष योग्यजन अवार्ड से सम्मानित किया है। संदीप सिंह जन्म से पैरालिसिस हैं। जिन्होंने अब तक 5 इंटरनेशनल और 11 नेशनल अवार्ड जीते हैं। 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में कई पदक लिए हैं। संदीप मूलरूप से लक्ष्मणगढ़ के लीली गांव के रहने वाले हैं। जयपुर में विश्व दिव्यांग दिवस पर सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग राजस्थान की ओर से आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने उनको यह सम्मान दिया।
संदीप नरुका अन्तर्राष्ट्रीय पदक विजेता पैरा एथलीट, राजस्थान सीपी एथलेटिक्स टीम के कोच और राजस्थान सीपी फुटबॉल टीम के कप्तान और राजस्थान सरकार द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर भी है| संदीप ने बातया कि वह 100 मीटर, 200 मीटर और लंबी कूद के इवेंट में भाग लेते हैं। अब तक 100 मीटर को 12.78 सैकंड, 200 मीटर दौड़ 28 सैकंड में पूरी कर चुके हैं। वहीं लंबी कूद 5.25 मीटर तक है। साल 2014 से खेल रहे हैं। उसका दाहिनी तरफ का हिस्सा पैरालिसिस है। पिता महेंद्र सिंह नरूका हैं खेती करते हैं। मां गृहिणी है। तीन भाई हैं। बड़ा भाई घनश्याम सिंह सेना में हैं। दूसरा भाई प्राइवेट कंपनी में काम करता है। यह अवार्ड दूसरी बार मिला है।


