नरसिंहपुर जिले में अवैध हथियारों और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत करेली थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम शाहपुर निवासी सुरेंद्र कौरव को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी सुरेंद्र पिता हरिवंश कौरव के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और 250 रुपए नकद बरामद किए गए। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। जब्त हथियारों की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों और हथियारों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


