बूंदी में 18 गौशालाओं को मिलेंगे 2.40 लाख रुपए:जिला गोपालन समिति की बैठक में फैसला, नंदी शालाओं के निर्माण को हरी झंडी

बूंदी में 18 गौशालाओं के लिए 2.40 लाख का अनुदान स्वीकृत किया गया है। राशि गोशालाओं में गोवंश के चारा, पानी और पालन-पोषण के लिए सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी। फैसला जिला गोपालन समिति की बैठक में कलेक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में हुआ। यह अनुमोदन गो संरक्षण एवं संवर्धन निधि संशोधित नियम 2021 के तहत किया गया है। समिति ने पशुवध से बचाए गए कुल 40 गौवंशों के लिए एक वर्ष की सहायता के लिए 40,88,000 रुपए की राशि को भी मंजूरी दी। इसके अतिरिक्त, बजट घोषणा के तहत तीन पंचायत समिति स्तरीय नंदी शालाओं (नगर परिषद बूंदी, नगर पालिका कापरेन/हिंडोली) के निर्माण के लिए तकनीकी स्वीकृति और एग्रीमेंट के बाद लागत का 10 प्रतिशत कार्य जिला गोपालन समिति द्वारा कराए जाने का भी अनुमोदन किया गया। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, पुलिस DSP अरुण कुमार मिश्रा, संयुक्त निदेशक कृषि विभाग महेश सोमाणी और पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. रामलाल मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *