घडसाना में रविवार को गणेश मंदिर में स्थित धर्मशाला में श्री कुम्हार सभा समिति व युवा कुम्हार संगठन के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में सूरतगढ़ विधानसभा के विधायक डूंगर राम गेदर और श्रीयादे माटी कला बोर्ड के राज्य मंत्री प्रहलाद राय टाक विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रतिभा सम्मान समारोह में कुम्हार समाज के विद्यार्थियों और राजकीय सेवाओं में कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री ने कुम्हार समाज के लोगों से आह्वान किया है कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया जाए और जो युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं उन्हें नशे से बचाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया। वही सूरतगढ़ विधानसभा के विधायक डूंगर राम गेदर ने विशेष रूप से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की भी अपील की। कार्यक्रम में विधायक डूंगरराम गेदर ने उपस्थित सभी बच्चों को एकाग्रता पूर्वक लक्ष्य प्राप्त करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि एकाग्रता से अगर कोई काम किया जाए तो उस कार्य में सफलता निश्चित होगी। विधायक गेदर ने युवाओं से कहा कि आज के इस युग में युवा वर्ग मोबाइल फोन का अत्यधिक प्रयोग कर रहे है अगर आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करना चाहते हैं तो मोबाइल फोन का कम से कम उपयोग करें उसका उपयोग केवल सार्थक साधन के रूप में किया जाए ताकि आपके लक्ष्य के मार्ग में कोई कठिनाई न हो। आज प्रतिभा सम्मान समारोह में सूरतगढ़ विधानसभा विधायक डूंगर राम गेदर, राज्य मंत्री प्रहलाद राय टाक, रणजीत कौर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेतराम खूड़िया, औषधि नियंत्रण अधिकारी गौरी शंकर बाबरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष देव धुंधाड़ा, मनीष भोभरिया, मोतीलाल प्रजापत नगर निगम जयपुर सहित समाज के कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में घड़साना के विभिन्न क्षेत्रों में अपना वह अपने समाज का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।


