नामदेव शिक्षण संस्थान के 50 साल पूरे:विधायक जितेंद्र गोठवाल बोले- बच्चे अपने सपनों को साकार करें

सवाई माधोपुर के पुराने शहर स्थित छोटे राज बाग में नामदेव शिक्षण संस्थान का वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल अध्यक्षता नगर परिषद सभापति मेघा वर्मा ने की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक हंसराज शर्मा ने शिरकत की। नामदेव शिक्षण संस्थान की स्थापना की स्वर्ण जयंती, 50 साल पूरे होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। बच्चों की प्रस्तुतियों पर जमकर तालियां बजीं। भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक गोठवाल ने कहा कि हर बच्चे को एक सपना देखना चाहिए। बच्चों को उस सपने को पूरा करने के लिए मेहनत करनी चाहिए और अपना सपना साकार करना चाहिए। बच्चे देश का भविष्य हैं, जो राष्ट्र का निर्माण करते हैं। कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम के दौरान एहतिहात के तौर पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *