रायसेन में रविवार को कायस्थ महासभा महिला मंडल की ओर से श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में भोपाल के एलएन मेडिकल कॉलेज और जेके हॉस्पिटल से डॉक्टरों की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टर जीसी गौतम हृदय रोग विशेषज्ञ ने अपनी टीम के साथ शुगर, ब्लड प्रेशर, थायराइड, डायबिटीज सहित अन्य बीमारियों की जांच कर दवाइयों के लिए काउंसलिंग की। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और स्वास्थ्य जांच कराई। स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक करने हुआ आयोजन
कायस्थ महासभा महिला मंडल की ओर से आयोजित इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक करना था। शिवर में समाज के लोग रहे मौजूद-
कायस्थ महासभा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रितु खरे, सपना सक्सेना, संगीता सक्सेना, आरती श्रीवास्तव, बबीता सक्सेना, शीला सक्सेना, अंजू सक्सेना, कृष्ण सक्सेना, दिव्या श्रीवास्तव, सुजाता जौहरी, शारदा सक्सेना, कायस्थ महासभा के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सक्सेना, शैलेंद्र सक्सेना, मनोज सक्सेना, सुशील श्रीवास्तव, भूपेंद्र श्रीवास्तव, घनश्याम श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, सहित समस्त का समाज परिवार के लोग उपस्थित थे।


