सीधी जिले के शहर से जुड़े हुए क्षेत्र में अब बाघ का मूवमेंट देखने को मिला है। जहां बाघ भटक रहा है, ऐसे में लोगों के जीवन में संकट गहराता नजर आ रहा है। वन विभाग के अनुसार ग्राम सिरसी, चौफाल, दरिया, लोहझर,ढोल, बरमबाबा सहित कई स्थानों पर बाघ का मूवमेंट पाया गया है। ऐसे में सभी लोगों को जागरूक करने के लिए और सावधानी बरतने के लिए वन विभाग की टीम लगी हुई है। लोगों को किया जा रहा जागरूक वन विभाग की टीम के वनपाल पंकज मिश्रा ने बताया है कि सीधी वन परिक्षेत्र में जंगल से लगे हुए गांव में अलाउंसमेंट से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। खेतों में विद्युत तार न लगाने के लिए समझाइश दी जा रही है। ताकि ऐसे में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि ना हो। बाघ की तलाश में वन विभाग की टीम लगातार लगी हुई है और अलाउंसमेंट से लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।


