उमरिया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी जोन में शनिवार से बाघिन डाभाडोल के जिप्सी के पास पहुंचने का वीडियो वायरल हुआ है। इस दौरान जिप्सी में बैठे पर्यटक जिप्सी पीछे करो की बात कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, पर्यटक जब बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी कर रहे थे। जंगलों और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के साथ वन प्राणियों के दीदार के लिए वन मार्गो में सैर कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मगधी जोन की बाघिन डाभाडोल सामने आ गई। इतना ही नहीं बाघिन जिप्सी से दूर जाने की जगह नजदीक आने लगी। बाघिन अपने मदमस्त अंदाज में वन मार्ग से जिप्सी की ओर आ रही है। बाघिन को पास आते जिप्सी में सवार पर्यटकों ने आवाज लगाई पीछे कर लो। बाघिन जिप्सी से सुरक्षा के लिहाज से दूर थी। लेकिन, बाघिन को नजदीक से देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए। बाघिन का वीडियो बना लिया। बाघिन डाभाडोल की आयु करीब 7 साल बताई जा रही है। बाघिन जिप्सी के नजदीक आकर मुड़कर जंगल की ओर चली गई।


