करौली में गृह रक्षा दिवस सप्ताह के तहत निकाली तिरंगा-रैली:शहर देशभक्ति नारों से गूंजा, जवानों ने दिया जागरूकता का संदेश

करौली में गृह रक्षा दिवस समारोह सप्ताह के तहत बुधवार को गृह रक्षा विभाग ने तिरंगा रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य आमजन में जागरूकता और उत्साह का संदेश देना था। गृह रक्षा कमाण्डेंट रामगोपाल सागर ने बताया कि प्रतिवर्ष 6 दिसंबर को गृह रक्षा दिवस मनाया जाता है। इसी के उपलक्ष्य में इस वर्ष 6 दिसंबर तक गृह रक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विभागीय गतिविधियों के माध्यम से सुरक्षा, अनुशासन और जनसहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है। तिरंगा रैली गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र, मैगजीन से शुरू हुई। यह कलेक्ट्रेट सर्कल और बस स्टैंड होते हुए पुनः प्रशिक्षण केंद्र पर समाप्त हुई। रैली में शामिल जवानों ने देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे शहर का माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक पृथ्वीराज, कनिष्ठ सहायक तनु गर्ग और आरक्षी मानप्रकाश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *