भीलवाड़ा उदयपुर राष्ट्रीय मार्ग पर आज एक कार बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई।हादसे में कार चला रहा युवक घायल हो गया, जिसे मौके पार मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल भिजवाया। तेज रफ्तार हादसे का कारण मामला कारोई थाना क्षेत्र का है, आज यहां उदयपुर भीलवाड़ा नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई।हादसे में तिलोली निवासी और आरएलपी प्रत्याशी बद्रीलाल जाट का बेटा काव्या जाट बुधवार को होंडा सिटी कार से भीलवाड़ा से गंगापुर जा रहा था। अचानक बेकाबू होने के बाद सड़क किनारे पलटी कार भूणास चौराहे के करीब पहुंचते ही कार का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन पलट गया। हादसे के बाद काव्या जाट को हल्की चोटें आईं जिनका उपचार अस्पताल में किया गया।सूचना मिलते ही कारोई थाने से दीवान मुकेश कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त कार को थाने ले जाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


