रास्ता नहीं खोला तो पूरा गांव पहुंचेगा अलवर:गांव के रास्ते के बीच में चबुतरा बनाने का विरोध, पटवारी व पुलिस पर आरोप

अलवर के रैणी क्षेत्र के लुनिया का बास भुड़ा गांव में रास्ते का विवाद बढ़ता जा रहा है। गांव के सैकड़ों लोग बुधवार अलवर में कलेक्टर से मिलने पहुंचे। यहां प्रशासन को अवगत कराया कि उनके गांव के रास्ते के बीच में चबुतरा बना दिया गया। जिसका विरोध करने के बावजूद पुलिस प्रशासन नहीं सुनी। आगे पूरा गांव अलवर कलेक्टर के घर पर पहुंचेगा। अलवर आए ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी प्रशासन को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक किसी तरह का समाधान नहीं निकल पाया है। गांव में आने-जाने का मुख्य रास्ता अवरुद्ध हो चुका है, जिससे आम लोगों, स्कूली बच्चों और वाहनों को भारी परेशानी है।। पटवारी ने मिलीभगत कर रास्ते को अवरुद्ध किया। अब रास्ते के बीच में चबूतरा निर्माण करवाया है, जिससे रास्ता बंद हो गया है। लोगों का कहना है कि प्रशासन उनकी बात सुनने की बजाय उल्टा परेशान करने में लगा है।
गांव वालों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही रास्ते का विवाद नहीं सुलझाया गया, तो आने वाले समय में पूरे गांव के लोग अलवर आएंगे। उग्र आंदोलन किया जाएगा। दोषी प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *