63वें गृह रक्षा स्थापना सप्ताह के तहत गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र दौसा में स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। सप्ताह की गतिविधियों के तहत बुधवार को स्थाई स्टाफ और स्वयंसेवकों ने कार्यालय परिसर से होमगार्ड सर्किल तक तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। स्वयंसेवकों के बीच आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में परेड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुनः प्रशिक्षण टीम को 3-0 से पराजित कर विजय हासिल की। होम गार्ड कमान्डेन्ट अमन रुस्तगी ने बताया कि गृह रक्षा स्थापना सप्ताह के दौरान इस प्रकार के आयोजन स्वयंसेवकों में अनुशासन, देशभक्ति और सामूहिक भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किए जाते हैं। 6 दिसम्बर को कार्यालय परिसर मे विभागीय ध्वजारोहण होगा। इससे पहले 1 दिसंबर को होमगार्ड सर्किल, गुप्तेश्वर रोड पर स्वच्छता अभियान चलाया। 2 दिसम्बर को प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित सुलेख प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों ने संविधान की उद्देशिका लिखकर अपने सुंदर लेखन कौशल का प्रदर्शन किया। जिसमें राजेंद्र सिंह गुर्जर (24) ने प्रथम और जितेंद्र सिंह (402) द्वितीय स्थान पर रहे। गृह रक्षा स्थापना सप्ताह के संचालन में प्रशिक्षण प्रभारी रोशन लाल, आरक्षी मंगतू जाट, कनिष्ठ सहायक सुरेश गुर्जर, गोपाल एचसीसी, मनोज, सीताराम, रामरतन, सुशील, सुभाष, लक्ष्मण, भगवान सहाय, बाबूलाल, मुकेश, रामरतन, जितेंद्र, महावीर आदि का सहयोग रहा।


