रेलवे-स्टेशन का रिर्जेवेशन ऑफिस कल होगा नई बिल्डिंग में शिफ्ट:चार घंटे सेवाएं रहेगी बंद, ऑनलाइन टिकट बुकिंग एवं जनरल टिकटों की बिक्री यथावत

बाड़मेर रेलवे स्टेशन का रिजर्वेशन ऑफिस गुरुवार को नई बिल्डिंग में शिफ्ट होगा। इस दौरान आरक्षण ऑफिस दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। ऑनलाइन टिकट बुकिंग और जनरल टिकटों की बिक्री यथावत जारी रहेगी। आपको बता दें कि बाड़मेर रेलवे स्टेशन बिल्डिंग का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। उद्घाटन होना बाकी है। शिफ्टिंग कार्य के चलते 4 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आरक्षण कार्यालय आम यात्रियों के लिए बंद रहेगा। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया – अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बाड़मेर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य जारी है। इसी क्रम में एडवांस रिजर्वेशन ऑफिस को नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार 4 दिसंबर को दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक आरक्षण संबंधी सभी काउंटर सेवाएं अस्थाई रूप से बंद रहेंगी। इस दौरान पीआरएस काउंटर एवं एटीवीएम मशीनें भी संचालित नहीं होंगी,जबकि ऑनलाइन टिकट बुकिंग पहले की तरह सुचारू रूप से जारी रहेगी। अनारक्षित टिकटों की बिक्री स्टेशन पर सामान्य रूप से उपलब्ध रहेगी। रेल प्रशासन ने शिफ्टिंग प्रक्रिया के दौरान यात्रियों से सहयोग की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *