सागर में फिर बदला मौसम, बादल छाए:न्यूनतम पारा 13 डिग्री पर आया, कल से फिर कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा

सागर में रविवार को फिर मौसम में अचानक बदलाव आया। सुबह से आसमान में बादल छाए। हवाएं चल रही हैं। हालांकि बादल छाने के कारण दिन और रात के तापमान में उछाल आया है। इससे लोगों को दिन के समय ठंड से राहत मिली है। सुबह से सागर का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज रिकॉर्ड हुआ। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश समेत सागर में जनवरी में तेज ठंड का दूसरा दौर अगले 24 से 48 घंटे बाद शुरू होने का अनुमान है। प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में रविवार से यह सिस्टम सक्रिय हुआ है। दरअसल, सागर में पिछले दो दिनों से कोहरा छटने के बाद से तापमान में लगातार उछाल का दौर जारी है। दोपहर के समय तेज धूप निकल रही है। धूप से लोगों को ठंड से राहत मिली है। हालांकि रात के समय वातावरण में ठिठुरन बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की एक्टिविटी से उत्तर से बर्फीली हवाएं आने लगेंगी, जिनकी रफ्तार तेज होगी। ये ठंड का असर बढ़ाएंगी। दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी। जनवरी में मावठे की बारिश भी हो सकती है। 10 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर-पश्चिमी भारत में देखने को मिल सकता है। प्रदेश में इससे बूंदाबांदी होने के आसार हैं। बर्फ पिघलने और हवा चलने से फिर गिरेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। जिससे सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। जेट स्ट्रीम हवा 12.6 किमी की ऊंचाई पर 222 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हैं। इस कारण ठंड का असर है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। इसके बाद हवाओं की गति तेज होगी और मध्यप्रदेश समेत सागर में एक बार फिर सर्दी का असर बढ़ेगा। पिछले 4 दिनों का तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *