लायंस क्लब भोपाल कपल का 32वां नेत्र ज्योति शिविर:बैरसिया में 889 मरीजों का हुआ ऑपरेशन,सांसद बोले- जरूरतमंद की सेवा सबसे बड़ा धर्म

लायंस क्लब भोपाल कपल द्वारा बैरसिया स्थित मानस भवन में आयोजित 32वां वृहद नेत्र ज्योति शिविर सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में भोपाल सांसद आलोक शर्मा और क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सांसद आलोक शर्मा ने कहा, जरूरतमंद की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। सांसद आलोक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “मानव सेवा ही माधव सेवा है। जरूरतमंद की सेवा सबसे बड़ा धर्म है।” उन्होंने इस तरह के सामाजिक आयोजनों की सराहना की और लायंस क्लब को इसके लगातार 32 वर्षों के कार्य के लिए बधाई दी। 889 मरीजों को मिला लाभ तीन दिवसीय शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। जिन मरीजों को मोतियाबिंद था, उनका ऑपरेशन किया गया। कुल 889 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया और उन्हें काले चश्मे, दवाएं और कंबल जैसी आवश्यक वस्तुएं भी वितरित की गईं। लायंस क्लब के रविन्द्र जैन ने बताया कि 19 जनवरी को फिर से मरीजों को बुलाया जाएगा, जिनकी पुनः जांच की जाएगी और दवाएं वितरित की जाएंगी। समाजसेवियों का सम्मान और विशेष उपलब्धि की सराहना इस अवसर पर लायंस क्लब ने वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान भी किया और मिसेज इंडियन ओसियन यूनिवर्स 2025 का खिताब जीतने वाली लायन डॉ. स्वाति जैन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनीष शाह और लायंस क्लब के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। लायंस क्लब की इस पहल ने न केवल समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि जरूरतमंदों को जीवन में नई रोशनी देने का काम किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *