शहर में बिजली लाइनों का रखरखाव किया जाएगा। इससे कई इलाकों में 2 से 5 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। सुबह 8:30 से दोपहर 1:30 बजे तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली 33/11 केवी सबस्टेशन कबीर नगर से संबंधित तुलसी कॉलोनी, कबीर नगर, मेघवाल बस्ती, रामबाग हरिजन बस्ती, रामदेव पेट्रोल पंप, पीएचईडी पंप, सूरजमल हॉस्पिटल, कुत्तों का बाड़ा और धर्मावतों का बास से संबंधित संपूर्ण क्षेत्र। सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक यहां रहेगा पावरकट 33/11केवी सब-स्टेशन से एनपीएच से संबंधित संपूर्ण क्षेत्र व फीडर नं-3 से हेवी इंडस्ट्रीज एरिया, फीडर नं-8 से आदर्श सोसायटी, पत्रकार कॉलोनी, इंद्रा विहार, सकुन होंडा, फीडर नं-21 से अग्रवाल, ओसवाल बालाजी, जेके तंबाकू, मित्तल स्टिल, फीडर नं-5 से राज पंप, सूर्या आर्ट, सुराणा मेटल जीवन, राजपूताना केमिकल एंड मिनरल, फीडर नं-11 से हड्डी मिल, साइबर पार्क, सरस डेयरी, चेतना टेक्सटाइल्स, फीडर नं-12 से एनपीएच सर्कल, जीडब्ल्यूडी, हिंदुस्तान रेडियेटर, राजहंस, देवड़ा हुंडई, स्कोडा कार्यालय, राजीव संचेती के आसपास का संपूर्ण क्षेत्र।


