जालोर में विनायक फाउंडेशन एकेडमी की बस सीज:स्कूल बसों के ड्राइवर वर्दी में नहीं थे; वाहन पीले रंग में नहीं थे; जज निरीक्षण पर निकले

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक प्राधिकरण के अध्यक्ष हारून के निर्देशन में प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अहसान अहमद ने यातायात विभाग की टीम के स्कूल बसों को रुकवाकर निरीक्षण किया। जिसमें 1 स्कूल बस को सीज किया और 3 के चालान बनाए। जज ने क्या निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष हारून के मार्गदर्शन में प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अहसान अहमद ने शहर के विभिन्न स्कूलों की बसों का औचक निरीक्षण किया। कई स्कूल वाहन बुनियादी सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं कर रहे थे। अनियमितताओं पर कार्रवाई इस सभी बसों के चालक निर्धारित ड्रेस में नहीं मिले।, प्राथमिक चिकित्सा पेटिका भी नहीं थी। कुछ बसें निर्धारित पीले रंग में रंगी नहीं, यह ड्राइवर का लर्नर लाइसेंस होने के बाद भी बस चला रहा था। जो नियमों का गंभीर उल्लंघन है।
जिससे सचिव के आदेश पर यातायात जवान भवरलाल समेत पुलिस टीम के द्वारा जालोर के मानपुरा में स्थित गोल्डन फ्यूचर स्कूल के दो वाहनों का चालान बनाया व बचपन स्कूल की बस में प्राथमिक चिकित्सा पेटी नहीं मिलने पर चालान किया। शहर के काहान्डदेव कृषि उपज मंडी के पीछे स्थित विनायक फाउंडेशन एकेडमी की बस के कोई दस्तावेज नहीं मिले और आवश्यक नियमों का पालन न करने पर सीज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *