बालाघाट में किसानों ने किया शासन-प्रशासन का विरोध:धान के ₹3100 MSP और रबी में पानी नहीं मिलने से नाराज

बालाघाट के लालबर्रा में बुधवार को किसानों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य डुलेन्द्र ठाकरे के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में किसान पैदल और ट्रैक्टरों से पहुंचे। किसानों की नाराजगी धान के लिए 3100 रुपए और गेहूं के लिए 2700 रुपए के समर्थन मूल्य के वादे को पूरा न करने और रबी की फसल के लिए पानी और बिजली न मिलने को लेकर थी। रैली निकालकर जताया विरोध प्रदर्शनकारियों ने एक बड़ी रैली निकाली, जो थाने के सामने से होते हुए बस स्टैंड सभास्थल पर धरने में बदल गई। किसान नेता डुलेन्द्र ठाकरे ने बताया कि सरकार को ज्ञापन सौंपकर धान के लिए 3100 रुपए और गेहूं के लिए 2700 रुपए के समर्थन मूल्य का वादा पूरा करने की मांग की गई है। उन्होंने खेती में बिजली और सिंचाई से संबंधित समस्याओं को भी उठाया। ठाकरे ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित दाम नहीं मिल रहा है और सरकार समय पर बिजली-पानी उपलब्ध नहीं करा पा रही है, जिससे किसान नाराज हैं। सरकार पर किसानों के शोषण का लगाया आरोप ठाकरे ने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों का शोषण हो रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान पहले से ही सरकार द्वारा वादे पूरे न करने से नाराज थे, और कलेक्टर के रबी में धान की सिंचाई के लिए पानी और बिजली न देने के फरमान ने उनके आक्रोश को और बढ़ा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य में अब तक जितनी भी सरकारें रही हैं, उन्होंने किसानों से वादे तो किए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *